फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

Tue, 27 Dec 2016 10:14 PM IST
मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पधर (मंडी)।  उपमंडल के तहत पधर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक कटिपरी शाखा के समीप पधर घोघरधार मार्ग के पास  केवीए एचटी लाइन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेर सिंह (17) पुत्र खुडू राम बाजार में दो मंजिला मकान के ऊपर डीटीएच को फिट करने में जुटा था। इसी दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शेर सिंह को पधर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक शेर सिंह की माता पधर बाजार में सफाई कर्मी का कार्य करती है।

मामले की पुष्टि करते हुए पधर थाना के एएसआई बुद्धि सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पधर अस्पताल से मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। बुधवार को शव का पोस्मार्टम मंडी अस्पताल में करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का दौरा किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें