फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सत्ता की कुर्सी पर संशय बरकरार, एक भी पार्षद नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट नगर परिषद का चुनाव टला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट की सत्ता की कुर्सी पर संशय बरकरार है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार को बुलाई गई विशेष बैठक में एक भी पार्षद उपस्थित नहीं हुआ, जिससे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ठप हो गई। कोरम के अभाव में चुनाव 19 जून तक टाल दिया गया है। जबकि राजनीतिक गलियारों में इसके पीछे चल रही रणनीति और शक्ति परीक्षण को लेकर चर्चाएं तेज हैं। नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रिक्त पदों को भरने के लिए एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में विशेष बैठक बुलाई गई थी। नियमों के अनुसार सात निर्वाचित पार्षदों में से कम से कम पांच पार्षदों की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचा। ऐसे में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि नियमानुसार अब नगर परिषद की अगली बैठक 19 जून को प्रातः 10:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव टलने के बाद नगर परिषद की राजनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बैठक स्थल पर विधायक दलीप ठाकुर भी पहुंचे थे। हालांकि विपक्षी पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। दोनों दल एक-दूसरे की गतिविधियों पर नजर रखे हुए। अब सभी की निगाहें 19 जून को होने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें