धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में मंडी साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और सचिव सुनीता बिष्ट की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कमेटी बरोटी का गठन किया गया। इसमें उमेश ललित को अध्यक्ष, पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती नंदन पराशर, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव सकलानी और ब्यासा देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। जशोधा भट्ट को महासचिव, संगीता ठाकुर को सचिव, सन्नी सकलानी को सह सचिव तथा पूर्व सैनिक बीरी सिंह बीरू को कोषाध्यक्ष चुना।
निर्णय लिया कि 4 जनवरी को लंगेहड़ और बनाल, 6 जनवरी को सरसकान, 11 जनवरी को बनेहरड़ी और कुमाहरड़ा तथा 12 जनवरी पैहड़ में पंचायत स्तरीय जागरूकता सम्मेलन आयोजित कर कमेटियों का गठन किया जाएगा। 27 जनवरी को बरोटी में क्षेत्रीय महिला सम्मेलन में महिला संगठन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। संवाद