फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटरोपी में हिंदू सम्मेलन में एकजुटता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी खेल मैदान में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और राष्ट्रभाव का संदेश दिया। सम्मेलन की शुरुआत महिला मंडल के सदस्यों की ओर से प्रस्तुत देशभक्ति गीतों से हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अभियंता मुरारी लाल चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती संस्कारों, संगठन और सकारात्मक सोच से आती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। संयोजक सेवानिवृत्त अभियंता संत राम ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
कहा कि संघ समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने का कार्य कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद पधर इकाई के अध्यक्ष संत राम कटारिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोगिंद्रनगर इकाई के प्रभारी चेतन मेहता ने कहा कि समाज में एकता, अनुशासन और सेवा भाव के बिना राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें