पंजाब के लिए जरूरी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर थाना की डैहर पुलिस चौकी के दल ने बुधवार दोपहर बाद गश्त के दौरान पंजाब निवासी दो युवकों को 81 ग्राम चिट्टा के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी पैदल समलेऊ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज वीरवार को सुंदरनगर स्थित अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डैहर पुलिस चौकी का दल ने यातायात जांच के लिए बुधवार दोपहर बाद समलेऊ में नाका लगा रखा था। इस दौरान दो युवक जरनैल सिंह (31) निवासी गांव बरपाल जिला अमृतसर और कुलदीप सिंह (25) पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी गांव बंडाला अमृतसर पैदल जा रहे थे। संदेह के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी चिट्टा की खेप कहां से खरीदी थी और इसे कहां बेचा जाना था। उधर, थाना प्रभारी नानक चंद ने चिट्टा के साथ धरे आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।