फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग में दो युवाओं को मिला रजत

विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के साथ। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सुंदरनगर के बॉक्सर बादल ने रजत पदक हासिल किया है। 26 से 31 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में बादल कुछ अंकों के साथ फाइनल में पिछड़ गया।
विज्ञापन

इस कारण उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। बादल की उपलब्धि पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश वर्मा और खिलाड़ियों ने सुंदरनगर में बादल का जोरदार स्वागत किया। बादल के साथ ही उसके पिता गिरधारी लाल को फूल मालाएं पहना और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सोनीपत में आयोजित यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने वाले सुंदरनगर के ही चेतन चौधरी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खेल अधिकारी नरेश वर्मा ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में सुंदरनगर के ही बॉक्सर आशीष चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले वह अकेले हिमाचली खिलाड़ी हैं। इस मौके पर हैंडबाल कोच अशोक गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें