फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू

Thu, 18 Jul 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव का वि​धिवत शुभारंभ करते हुए मंत्री राजेश ध
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और देवताओं के आशीर्वाद से ही हम सब आगे बढ़ते है। दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग का नाम प्रदेश में आस्था और विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है। इनका नाम सुनते ही स्वतः ही इनके श्री चरणों में हम सबका शीश झुक जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों द्वारा फरवरी माह में विधानसभा में षड्यंत्र के तहत ऐसा माहौल बनाया गया की प्रदेश सरकार गिर रही है, लेकिन भगवान की कृपा दृष्टि और आशीर्वाद से प्रदेश सरकार पुनः मजबूत होकर उभरी है। विधानसभा में फिर से सरकार के विधायकों की संख्या 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है और 22 हजार पदों को इसी साल भरा जा रहा है। राजस्व विभाग में एक हजार पटवारियों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डा. केवल शर्मा व स्थानीय पंचायत प्रधान ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस डॉ केवल शर्मा, कार्यवाहक एसडीएम करसोग कैलाश कौंडल व अन्य मौजूद रहे।
करसोग में आईटीआई का जल्द पूरा का निर्माण कार्य
मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि करसोग में निर्माणाधीन आईटीआई को 3.50 करोड़ रुपये प्रदान कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। माहूंनाग में निर्माणाधीन पीएचसी को पूर्ण करने के लिए आवश्यकतानुसार धन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर माहूंनाग में आईटीआई खोलने की संभावना तलाशने और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें