फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पाखरी में दो कारों में टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
मंडी पठानकोट एनएच पर पाखरी के पास कारों में हुई टक्कर।
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट एनएच पर पाखरी के पास सोमवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों को चोटें आई हैं। दो गंभीर यलों को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। हादसा वाहनों के ओवरटेक के कारण पेश आया। दोनों वाहनों में लगभग सात यात्री बैठे थे।
विज्ञापन

पाखरी के समीप पधर से मंडी जा रही टैक्सी की ओवरटेक के दौरान मंडी से जोगिंद्रनगर की ओर जा रही अन्य कार के साथ टक्कर हो गई। टैक्सी में चालक हरीश कुमार निवासी कुन्नू को सिर, बाजू और छाती पर चोट लगी है। राकेश कुमार और पत्नी सुषमा देवी निवासी सेगलढूहग पाली भी हादसे में घायल हुए। उनका बेटा भी कार में सवार था। हरीश कुमार और राकेश कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें