फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाले की पुलिया पार करते समय बह गए दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। शिवाबदार इलाके के सुमानाले में तेज बहाव में दो चचेरे भाई बह गए। इसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सुमा गांव के 15-16 लोग सायर पर्व पर देवता शुकदेव ऋषि थट्टा का आशीर्वाद लेने मंदिर गए हुए थे। जब ये लोग वापस आ रहे थे तो करीब सात बजे सुमानाले में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस नाले पर लकड़ियां डालकर अस्थायी पुल बनाया गया था जो कि अचानक टूट गया। इससे दोनों चचेरे भाई नाले के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

बाकी लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत प्रभाव से सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसमें से एक शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जिसका शव मिला है उसकी पहचान प्रेम सिंह (48) के रूप में हुई है जोकि सुमा गांव का रहने वाला है। मनोहर लाल (43) अभी तक लापता है। यह भी सुमा गांव का ही रहने वाला है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें