संधोल (मंडी)। धर्मपुर में सोमवार रात हुई भारी बारिश से बस स्टैंड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो दर्जन बसों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा सार्वजनिक और निजी संपत्ति तबाह हो गई है। माकपा नेता एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड का निर्माण शुरू से ही विवादों में रहा है।
इसे खड्ड में निर्मित करने का विरोध किया था। सरकार को इसे किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने पर विचार करना चाहिए। इस तबाही के लिए एनएच निर्माण कार्य कर रही कंपनी की ओर से की गई डंपिंग को भी जिम्मेदार ठहराया है। संधोल सेवा विकास एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष मान सिंह सकलानी ने भी धर्मपुर में हुई त्रासदी पर दुख जताया है। संवाद