फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.73 ग्राम चिट्टा और 27.77 ग्राम अफीम पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर(मंडी)। बल्ह पुलिस ने नेरचौक में दो व्यक्तियों से 8.73 ग्राम चिट्टा और 27.77 ग्राम अफीम पकड़ी है। मामले में एक 34 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बल्ह क्षेत्र से संबंधित बताए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेरचौक स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय के पास एक मकान में किराये के कमरे से प्रतिबंधित मादक पदार्थों का अवैध व्यापार हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस सतर्क थी और वहां रह रहे इन लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही थी जिस पर रविवार को मुख्य आरक्षी थाना बल्ह नेकराम की अगुवाई में पुलिस टीम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कमरे से उक्त मादक पदार्थ मिला है। मामले की पुष्टि डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें