फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगू में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
सुंदरनगर के कांगू में रविवार को खाई में गिरा ट्रक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कांगू में रविवार दोपहर बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के बाद परिजनों को सौंप दिया है। चालक की पहचान लाल सिंह पुत्र उत्तम सिंह गांव कून, डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद ट्रक सरिये से लदा ट्रक सुंदरनगर की तरफ जा रहा था तो कांगू के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में चालक लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें