फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएल परियोजना के निर्माण में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पंडोह बांध स्थल पर बीबीएमबी की बीएसएल परियोजना के 46वें स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते अ - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। बीबीएमबी की बीएसएल परियोजना का 46वां स्थापना दिवस पंडोह बांध स्थल पर मनाया गया। समारोह में मुख्य अभियंता बीएसएल संजीव दत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान पंडोह बांध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बीबीएमबी के लोक संपर्क अधिकारी अशोक शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस टुकड़ी ने शहीदों को श्रद्धांजलि और सलामी से किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों के साथ उपस्थित बीबीएमबी के कर्मचारियों, अधिकारियों और बीबीएमबी की सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि ने बीबीएमबी के चेयरमैन का संदेश बढ़कर सुनाया। उन्होंने परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारियों-अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पौधों का पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उप मुख्य अभियंता वीके मीणा, उप मुख्य लेखाधिकारी वीके चावला वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता सीएम शर्मा, एसपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें