फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना दस्तावेजों के स्कूली बच्चों को ढो रही ट्रेवलर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना प्रमाणपत्र और परमिट दौड़ रही थी पंजाब नंबर की ट्रेवलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल पुलिस ने वीरवार को बिना वैध दस्तावेजों के स्कूली बच्चों को ले जा रही एक ट्रेवलर जब्त की। शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने ट्रेवलर में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से अन्य वाहनों से उनके घर भेजा। जांच में पता चला कि वाहन पंजाब के एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। वाहन चालक के पास न वैध फिटनेस प्रमाणपत्र था, न परमिट और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज। इस पर चौकी प्रभारी संजीव जम्वाल ने नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल वाहन में भेजने से पहले उसके सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने कहा कि सड़क और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक महीने में संधोल पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कई चालान किए हैं। साथ ही नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें