फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर तक फिर दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर स्टोशन पर खड़ी रेलगाड़ी। फाइल फोटो
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद रेल सेवा आज से बहाल होगी
विज्ञापन

पहले चरण में 23 किलोमीटर रेल सेवा बहाल होगी
जल्द पठानकोट तक भी शुरू होगा रोमांचक सफर
खबर का असर...
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। करीब एक सप्ताह से बंद जोगिंद्रनगर-बैजनाथ-पपरोला नैरोगेज रेल सेवा बुधवार सुबह से फिर शुरू होगी। ट्रैक की फिटनेस जांच के बाद रेलवे ने बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर तक 23 किलोमीटर रेलखंड पर संचालन की मंजूरी दे दी है। पहली ट्रेन बुधवार सुबह आठ बजे जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला के लिए रवाना होगी।
रेल सेवा बहाल होने से जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, ऐहजू और बैजनाथ क्षेत्र के यात्रियों, बैजनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार पहले चरण में इसी रेलखंड पर संचालन शुरू किया जा रहा है। मौसम अनुकूल रहने और ट्रैक सुरक्षित पाए जाने पर चरणबद्ध तरीके से कांगड़ा होते हुए पठानकोट तक भी रेल सेवाएं बहाल की जाएंगी। मानसून के दौरान भूस्खलन की आशंका के चलते रेलवे ने 21 जुलाई से जोगिंद्रनगर से पठानकोट तक सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मौसम अनुकूल रहने और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने पर चरणबद्ध तरीके से पठानकोट तक रेल सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी। -विवेक कुमार, डीआरएम, जम्मू डिवीजन, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें