फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: केस स्टडी से यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी मंडी में लैंगिक संवेदनशीलता पर कार्यशाला में साझा किए विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईआईटी मंडी में लैंगिक संवेदनशीलता और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पाश अधिनियम) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। संस्थान की आंतरिक समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में 850 से अधिक सदस्य शामिल हुए। इनमें करीब 122 संकाय सदस्य, 136 कर्मचारी और 600 पीएचडी शोधार्थी शामिल रहे।
कार्यशाला का आयोजन आंतरिक समिति की पीठासीन अधिकारी प्रो. नीतू कुमारी के संयोजन में किया गया। डॉ. गीता रानी ने सह-संयोजक की भूमिका निभाई। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन के बाद डीन अकादमिक प्रो. वेंकटेश एच. चेंब्रोलू और डीन एसआरआईसी प्रो. श्याम कुमार मसकापल्ली ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

सेंटर फॉर ट्रेनिंग, रिसर्च एंड एडवोकेसी की संस्थापक निदेशक डॉ. सुनीता एच खुराना ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की अवधारणा, लैंगिक भेदभाव, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आंतरिक समिति की जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। केस स्टडी और रोल प्ले के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कानून के प्रावधानों को लागू करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

आंतरिक समिति की पीठासीन अधिकारी प्रो. नीतू कुमारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल अधिनियम की जानकारी देना नहीं, बल्कि संस्थान में समानता, समावेशिता और आपसी सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देना है। निदेशक प्रो. लक्ष्मी धर बेहरा के मार्गदर्शन में संस्थान में सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण विकसित करने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें