फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में 50 माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
डीआरडीए सभागार में  माइक्रो आब्जर्वर के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अ​धिकारियों को जानका
विज्ञापन
डीआरडीए के सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडी जिले में नियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए रविवार को डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार जोशी और हरनाम सिंह भी मौजूद रहे। कार्यशाला में लगभग 50 माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने में माइक्रो ऑब्जर्वर की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जिले में अति-संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान केंद्र में हो रही हर गतिविधियों की समय-समय पर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेजते रहें। निर्वाचन तहसीलदार ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान से पूर्व सुबह 5.30 बजे होने वाले मॉक पोल में सभी दलों के एजेंटों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली गोपनीयता पर भी नजर रखें। मतदान संपन्न होने पर ईवीएम और अन्य रिकाॅर्ड की उचित सीलिंग की भी जांच करना सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर इसकी सूचना सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक को दें। कार्यशाला में माइक्रो ऑब्जर्वर को फार्म 12 और 12 ए के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर माइक्रो ऑब्जर्वर की विभिन्न शंकाओं को भी दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें