फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिल बांटने, पानी की गुणवत्ता की जांच का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
मोतीपुर में पेयजल गुणवत्ता की जांच का  प्रशिक्षण हासिल करती स्वयं सहायता समूह की महिला।  स्त्रो
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में पानी के बिल बांटने तथा पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को मोतीपुर स्थित जलशक्ति विभाग के कार्यालय एवं प्रयोगशाला में नगर निगम और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। पानी के सैंपल लेने से लेकर इसकी पूरी जांच के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अब महिलाएं पानी के बिल बांटेगी और पेयजल की गुणवत्ता की जांच भी करेंगी। नगर निगम एवं जल शक्ति विभाग ने भीमा काली स्वयं सहायता समूह, शिव महिमा स्वयं सहायता समूह और देवी अंबिका स्वयं सहायता समूह को यह कार्य सौंपा है। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि अमृत योजना के तहत तीन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बिल बांटने, पेयजल गुणवत्ता की जांच करने का कार्य सौंपा गया है। इन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें