फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैहड़ पहुंचे मृतक युवक के परिजन, लोगों से की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैहड़ में नेपाल मूल के एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत मामले में परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल काॅलेज में किया गया। इसके बाद मंडी जिले में ही अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को परिजन डीएसपी संजीव सूद, थाना प्रभारी विनोद कुमार के साथ धर्मपुर के पैहड़ पंचायत पहुंचे। घटनास्थल का दौरा कर पूरी जानकारी ली और लोगों से भी बात की। उन्होंने पुलिस के सामने ऐसी कोई शंका जाहिर नहीं की है कि हत्या हुई है। उन्होंने भी इसे आत्महत्या ही माना और वापस अपने घर चले गए।
विज्ञापन

बीते शनिवार सुबह पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने धर्मपुर थाना को फोन कर सूचना दी थी कि उनके घर में किराये पर ठहरा नेपाल मूल का युवक मृत अवस्था में पाया गया है। गले में कट के निशान मिले थे। इसी के साथ फर्श पर खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगातार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने में जुटी है।
उधर, डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर पूरी जानकारी ली। पुलिस को किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि अभी तक पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है। इन रिपोर्ट से मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें