फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाल देखभाल केंद्रों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला बाल संरक्षण इकाई मंडी की ओर से बाल देखभाल केंद्रों के कर्मचारियों की क्षमता निर्माण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन साक्षरता भवन मंडी में किया गया। कार्यशाला में 8 बाल देखभाल केंद्रों के 65 कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर एनआर ठाकुर ने बताया कि यह कार्यशाला 18 से 21 मार्च तक दो चरणों में आयोजित हुई। कार्यशाला में पहले दो दिन बाल देखभाल केंद्रों के हाउस फादर, हाउस मदर, केस वर्कर, आउटरीच वर्कर और सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया । अगले दो दिन बाल केंद्रों के अधीक्षक, चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर, लेखाकार और काउंसलर प्रशिक्षत किए गए। कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम 2015, पोक्सो अधिनियम 2012, मिशन वात्सल्य, नशीली दवाओं के नुकसान और बचाव, सीसीआई स्टाफ का उतरदायित्व और भूमिका,सामाजिक मूल्य और कौशल आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें