फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, निगम क्षेत्र में बस स्टॉप निर्धारित होंगे

Wed, 24 Jul 2024 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को लेकर पुलिस लाईन सभागार में आयोजित बैठक म
विज्ञापन
पुलिस लाइन मंडी में एसपी ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों, स्थानीय जनता और अधिकारियों से की बैठक
विज्ञापन

सभी स्टेक होल्डर से लिए सुझाव, अब सभी पर मंथन कर पुख्ता तरीके से होगा हल्का बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव के बीच मंडी पुलिस यहां यातायात व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी में है। इसी के साथ नगर निगम क्षेत्र में बस स्टॉप भी निर्धारित किए जाएंंगे। यातायात के सही संचालन को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन मंडी के सभागार में एसपी साक्षी वर्मा ने विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की और उनसे सुझाव लिए। इन सुझावों पर मंथन करने के बाद फाइनल रूपरेखा तैयार हाेगी, जिस पर जिला प्रशासन की मुहर लगेगी। बैठक शहरी ट्रांसपोर्ट यूनियनों, कारोबारियों, नगर निगम पदाधिकारी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में शहर में आए दिन लग रहे जाम, शहरी बस स्टॉपों में किए गए बदलाव और आइडल पार्किंग समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसमें बदलाव से पूर्व स्थानीय ट्रांसपोर्ट यूनियनों और शहरी इकाइयों के लोगों से चर्चा कर उनके सुझाव लिए गए हैं। उन्हें पेश आ रही परेशानियों को भी सुना गया। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही शीघ्र मंडी शहर में यातायात प्लान में बदलाव किया जाएगा। बताया कि बैठक में आए सुझावों में मंडी शहर में बनाए गए बस ठहरावों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर नए बस स्टॉप बनाने, आइडल पार्किंग सुविधा को लेकर लोगाें से सुझाव आए हैं। शीघ्र ही नए ट्रैफिक प्लान पर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। नए बस स्टॉप और शहर में लग रहे जाम की समस्या के समाधान को लेकर बदलाव का प्रयास किया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और यारायात भी सुचारू ढंग से चले ,इस पर काम किया जाएगा। बैठक के बाद यातायात पुलिस के साथ एएसपी सागर चंद्र ने शहर की सड़कों पर यातायात का जायजा लिया। बैठक में एएसपी सागर चंद्र, डीएसपी मुख्यालय देवराज, नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें