फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटली के रोपडू नाला में 6 अक्तूबर तक ठप रहेगा यातायात

विज्ञापन
कोटली के रोपडू नाला में भूस्खलन से अवरूद्ध सड़क मार्ग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
भारी भूस्खलन और बोल्डरों के साए में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग तय, लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल की उपरली सुराड़ी पंचायत के रोपडू नाला में नेशनल हाईवे एनएच-003 कलवाहन-मंडी पर लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी के स्थायीकरण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर ने जनरल हाउस में प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से दिन में कम से कम दो घंटे मार्ग खोलने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों और मरीजों को राहत मिल सके।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी प्रियांशु खाती ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह मार्ग 6 अक्तूबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पुलिस की जांच के बाद दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इनमें कोटली-कुशमल-सुराड़ी-अरठी-खनालू-करकोह नाला तथा कोटली-कुन-कासन-खनालू-करकोह नाला वाया भरगांव-अन्ना कैंची-ढलवानी मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले हुए भूस्खलन के भारी-भरकम बोल्डर अभी भी किसानों के खेतों में पड़े हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य की गति भी धीमी है। उधर, एसडीएम कोटली जगदीश चंद ने बताया कि संबंधित कंपनी को पांच दिन के ब्लॉकेज की अनुमति दी गई है। इस दौरान निर्माण कार्य को पूरी तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि मौके पर कंपनी की ओर से पर्याप्त मशीनरी नहीं लगाई जाती है या किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें