सुंदरनगर (मंडी)। शहर के जवाहर पार्क मैदान में 5 दिसंबर को प्रस्तावित मेले को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी से मिला।
व्यापारियों ने मेले के आयोजन को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाईं। आग्रह किया कि इस मेले को यहां न लगाया जाए। उनका कहना है कि पहले से ऑनलाइन और मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों को मेला लगने के कारण भारी नुकसान होगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संवाद