फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 'स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग' से आकर्षित होंगे पर्यटक, पता चलेगा सुविधाओं का स्तर

Tue, 01 Oct 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
होम स्टे और होटल के 200 अंकों के मूल्यांकन आधार पर लीफ-एक, लीफ-तीन व लीफ-पांच स्तर पर होगी रेटिंग
विज्ञापन

मूल्यांकन के उपरांत पर्यटन इकाइयों को उपायुक्त मंडी जारी करेंगे स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। होम स्टे और होटल संचालक पर्यटकों को अपने व्यावसायिक संस्थान में आकर्षित करना चाहते हैं तो स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग अवश्य करवाएं। स्वच्छता मानकों के आधार पर तीन स्तर पर पर्यटन इकाई रेटिंग होगी। इस स्वच्छता रेटिंग से ठहराव को आने वाले पर्यटकों को स्वच्छता मानकों के तहत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
होम स्टे और होटल संचालकों के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग करवाई जा रही है। पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी इकाइयों में स्वच्छता की दृष्टि से उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का मूल्यांकन कर संस्थान को लीफ-एक, लीफ-तीन और लीफ-पांच के आधार पर स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल और होम स्टे इकाइयों का मूल्यांकन एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग तीन प्रमुख मानकों के आधार पर की जाएगी। इसमें पहला मानक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट), दूसरा मलयुक्त गाद प्रबंधन (फीकल स्लज मैनेजमेंट) और तीसरा दूषित जल प्रबंधन (ग्रे वाटर मैनेजमेंट) रहेगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और मलयुक्त गाद प्रबंधन के लिए अधिकतम 80-80 अंक, जबकि ग्रे जल प्रबंधन को अधिकतम 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में कुल 200 अंकों के आधार पर पर्यटन इकाइयों का मूल्यांकन किया जाएगा।
तय मानकों के आधार पर यदि किसी होम स्टे या होटल के अंक 100 से 130 के बीच में रहेंगे तो उस संस्थान को ग्रीन लीफ-एक की रेटिंग मिलेगी। इसी तरह 130 से 180 अंक प्राप्त करने वालों को ग्रीन लीफ-तीन और 180 से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पर्यटन इकाइयों को ग्रीन लीफ-पांच की रेटिंग प्राप्त होगी। मूल्यांकन के बाद अंकों के आधार पर रेटिंग प्राप्त करने वाली पर्यटन इकाइयों को उपायुक्त मंडी की ओर से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसे संबंधित पर्यटन इकाइयां अपने परिसर में प्रमुखता से प्रदर्शित कर सकेंगी। इससे न केवल पर्यटन इकाइयों में रुकने वाले पर्यटकों को स्वच्छता की दृष्टि से उपलब्ध सुविधाओं को जानने में आसानी होगी, वहीं संस्थान को भी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चौंतड़ा सरवन कुमार ने बताया कि होटल और होम स्टे संचालकों से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग में भाग लेने का आह्वान किया है। इसके लिए संचालक उनके कार्यालय को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें