फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंशन 9 तारीख को देने पर हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने जताया एतराज

Tue, 01 Oct 2024 04:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के वेतन के साथ की जाए पेेंशन की अदायगी : योगराज
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 को हमीरपुर में होगी प्रदेश स्तरीय रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिम आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से पेंशनरों को 9 अक्तूबर को पेंशन देने पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पेंशनर्स हताश और निराश हैं। क्योंकि अधिकांश पेंशनर्स गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं एवं पेंशन पर ही निर्भर हैं। अच्छा होता कि यदि कर्मचारियों के वेतन के साथ ही पेंशन की अदायगी भी की जाती। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश सरकार को वृद्ध पेंशनरों की कठिनाइयों का अनुभव ही नहीं है।
योगराज ने कहा कि प्रदेश सरकार को बुजुर्गों के आशीर्वाद की आवश्यकता ही नहीं है। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ पेंशनरों की उपेक्षा का कड़ा संज्ञान लेने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए बजट प्रदान करने का भी आग्रह किया है। पेंशनरों के बिल संबंधित कार्यालय में अदायगी के लिए लंबे अरसे से लंबित हैं। संघ ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 19 सितंबर 2024 को सरकार को पेंशनरों की मांगों के संदर्भ में एक ज्ञापन भेजा है। इसमें मांगों को स्वीकार करने के लिए सरकार को 10 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि 10 अक्तूबर 2024 तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक नहीं उठाया जाता है तो 15 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय रोष रैली का हमीरपुर में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगराज ने कहा कि खेद है कि जनवरी 2016 के पेंशन संशोधन के बकाया अभी तक लंबित हैं। महंगाई भत्ते की चार किस्तें प्रदान करने के भी आदेश भी नहीं हुए हैं। इसके अलावा अन्य वित्तीय लाभ भी लंबित हैं। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों को पेंशन का भुगतान पहली तारीख को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेंशनरों की समस्त लंबित आर्थिक मांगों को स्वीकार कर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें