फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लंबाथाच में डिजिटल ठगी से सुरक्षित रहने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। कानूनी सेवा समिति थुनाग की ओर से सराज क्षेत्र के सुनाह लंबाथाच में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। यह कार्यक्रम जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण मंडी की मासिक कार्ययोजना के तहत आयोजित हुआ। शिविर में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही बाल विवाह से संबंधित कानूनों और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में पैनल अधिवक्ता मोनिका ठाकुर ने साइबर अपराधों से बचाव और बाल विवाह निषेध कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों के झांसे में न आएं और किसी को अपना ओटीपी या वित्तीय जानकारी साझा न करें। वहीं, अधिवक्ता हुक्कम सिंह ने दुर्घटना सहायता तथा आपदा प्रभावित लोगों के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वालंटियर चमना कुमारी ने कुशलतापूर्वक किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने कानूनी जानकारियों को उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें