फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर लागू किया जाए भूमि अधिग्रहण कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच ने ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष बीआर कौंडल ने की। उन्होंने फोरलेन प्रभावितों के लिए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजे के मुद्दे पर 1 अप्रैल को मंडी में आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंच के संयोजक जोगिंद्र वालिया ने कहा कि मंत्रिमंडल सब कमेटी समय रहते भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करे। इसके तहत चार गुना मुआवजा दिया जाए। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नियम को लागू किया जाए। बिलासपुर से सह संयोजक मदन शर्मा ने कहा कि योजना के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जाए तथा मिट्टी डंपिंग के स्थान तय किए जाएं।
भूमि की निशानदेही कर पक्की बुर्जियां लगाई जाएं। कांगड़ा से सहसंयोजक राजेश पठानिया ने कहा कि सरकार प्रभावित किसानों को मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिलाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नरेश, बंसीलाल ठाकुर, प्रेम ठाकुर, करण, शिमला से जय शिव, सत्यवान, मंडी से प्रशांत मोहन, वेदप्रकाश, राजकुमार वर्मा, हरि सिंह सैनी, विजय ठाकुर, बिलासपुर से मदन शर्मा, सोलन से चरणदास, नवीन मेहता आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें