फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थंडर स्ट्राइकर की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर की ओर से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पावर हिटर्स और थंडर स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। थंडर स्ट्राइकर की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब जीता। इस अवसर पर राकेश धरवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित किया और खेलों को जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। क्रिकेट के इस मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।
विज्ञापन

थंडर स्ट्राइकर के बल्लेबाज केवल ने शानदार 68 रन की पारी खेली। इसके अतिरिक्त पंकज ने 24, मोहित ने 19 और कपिल ने 16 रन की पारी खेली। पावर हिटर्स की तरफ से सौरभ ने 2, अंकित वालिया और अनीश ने 1-1 विकेट लिया। 172 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पावर हिटर्स की टीम 15 ओवर में 96 रन बना कर ऑलआउट हो गई।
पावर हिटर्स की तरफ से गौरव सूद ने 23, अनीश ने 13, सुरेंद्र ने 13 और संजीव ने 13 रन की पारी खेली। थंडर स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय और विशाल शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। थंडर स्ट्राइकर के केवल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अजय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें