फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरसात के बाद भी एनएच के निर्माण ने नहीं पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। अवाहदेवी से सरकाघाट होते हुए धर्मपुर-मंडी की ओर बनने वाले एनएच-003 के निर्माण कार्य की रफ्तार बरसात के बाद भी नहीं बढ़ सकी है। निर्माता कंपनियों की लापरवाही से क्षेत्र की जनता परेशान है। इस संबंध में हिमाचल किसान सभा की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में दल चोलथरा, रखोह, परसदा, दमसेहड़ा, बनेहरडी, बरोटी, हवानी, बनाल, रियूर, शिवद्वाला, लौंगनी, हुक्कल और पाड़च्छू क्षेत्रों का दौरा कर चुका है। अब दल सरकाघाट नगर परिषद क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेगा।
किसान सभा और स्थानीय जनता की मांग है कि ब्लैकलिस्ट सूर्या कंपनी के सभी टेंडर रद्द किए जाएं। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोलथरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास लग रही दीवार से स्कूल का रास्ता बंद हो गया है, जिसे तुरंत खोला जाए।
विज्ञापन

कहा कि गावर और सूर्या कंपनियों की लापरवाही का आलम यह है कि सरकाघाट अस्पताल से लेकर नगर परिषद कार्यालय के सामने तक सड़क पर चार महीने से गड्ढे भरे नहीं गए हैं। यही स्थिति सरौर मोड़, परसदा मोड़ और पाड़च्छू पुल के पास भी है।
भूपेंद्र ने बताया कि धर्मपुर के विधायक के अनशन के बाद भी काम की स्थिति में सुधार नहीं आया। कहा कि हुक्कल, खयालग, लौंगनी, बनाल, रियूर, हवानी, बनेहरडी और कुम्हरड़ा क्षेत्रों में भी कंपनियों ने अवैध रूप से मलबा डंप कर दिया था, जिससे पूरा इलाका प्रभावित है। हिमाचल किसान सभा ने निर्णय लिया है कि 12 नवंबर को सरकाघाट में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रभावित लोगों की भागीदारी के साथ निर्माण कंपनियों के खिलाफ आंदोलन और संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें