फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो मामलों में चरस समेत तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 501 ग्राम चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुंदरनगर कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे शुकदेव वाटिका के पास नाका लगाया था।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार अंकेश (26) निवासी सिगारी, तहसील पद्धर, जिला मंडी से 336 ग्राम चरस बरामद की गई। दूसरे मामले में पुलिस टीम ने दोपहर करीब 12 बजे इसी स्थान पर बस की जांच के दौरान अर्शप्रीत (21) निवासी हाउस नंबर 22/999, गली नंबर-4 तथा विशाल (22) निवासी हवालिया मुस्तफाबाद, बटाला रोड, अमृतसर (पंजाब) से 165 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें