फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 11 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में रविवार को कोरोना संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिलेभर में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। मृतकों में 52 और 90 वर्षीय बरच्छवाड़ सुरजपुर बाडी, सरकाघाट की दो महिलाएं और 75 वर्षीय बग्गी, बल्ह निवासी महिला की रविवार सुबह नेरचौक कोविड अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन

रविवार को जिलेभर से 52 सैंपल की जांच की गई। इसमें 11 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें बल्ह से 4 मामले, सरकाघाट से 1, सदर से 2, सुंदरनगर 1, धर्मपुर 1, गोहर 1 और जोगिंद्रनगर से 1 मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी जिला में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
इसी कारण संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की दूसरी वैक्सीन नहीं लगाई है वे शीघ्र ही अपने आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों में पहुंच कर दूसरी डोज जरूर लगवाएं। हमेशा मास्क पहन कर ही बाहर निकले। भीड़ भाड़ में जाने से बचें तथा उचित सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। बार-बार हाथों को साबुन-पानी से साफ करें या सैनिटाइजर का प्रयोग नियमित रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें