फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंगड़ों के हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर

Tue, 01 Oct 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रंगड़ों के हमले से घायल 80 साल की बजुर्ग काली देवी उप
विज्ञापन
पहले खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को काटा, बचाने आए भाई और बहू भी किया हमला
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के पातकू की घटना, बुजुर्ग महिला और उसका भाई अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से एक परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। दो घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:30 बजे पातकू में महिला अपने खेत में घास काटने गई थी, तभी रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। चिल्लाने पर 78 साल के भाई उत्तम चंद पहंचे तो रंगड़ों ने उन पर भी हमला कर दिया। भाई-बहन के घायल होने के बाद जब बहू बचाव के लिए आई तो रंगड़ों ने उसे भी काट दिया। ऐसे में तीनों को जख्मी हालत में आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बुजुर्ग काली देवी (80) और उत्तम चंद (78) को प्राथमिक उपचार दिलाकर दाखिल किया गया है, जबकि बहू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि घायलों में दो को भर्ती करवाया गया है जबकि एक को छुट्टी दे दी है।

जोगिंद्रनगर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रंगड़ों के हमले से घायल 80 साल की बजुर्ग काली देवी उप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें