फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में पीलिया के तीन नए मरीज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में पिछले दो हफ्तों से पीलिया का प्रकोप जारी है। राहत भरा यह है कि पहले से उपचाराधीन अधिकांश मरीज अब स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन नए मरीजों का लगातार सामने आना चिंता का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को तीन नए मरीज सामने आए। इनमें बरच्छवाड़ निवासी भाई-बहन भी शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक अन्य मरीज में हल्के लक्षण होने पर उसे दवाई देकर घर भेजा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और लोगों की सतर्कता के बावजूद हेपेटाइटिस-ए के मरीज अभी भी रिपोर्ट हो रहे हैं। भाई-बहन चंडीगढ़ में रहते हैं, लेकिन एक माह पहले अपने घर आए थे। चंडीगढ़ लौटने पर वे बीमार हो गए और फिर घर आ गए। यहां जांच पड़ताल में दोनों भाई-बहन पीलिया से पीड़ित पाए गए। अब तक सामने आए मरीज सरकाघाट कॉलेज और निजी स्कूल से संबंधित विद्यार्थी अधिक हैं। शुक्रवार का भाई बहन भी सरकाघाट कॉलेज के आसपास ही रहते हैं।
सरकाघाट अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में पीलिया के करीब 30 मामले सामने आए थे, जिनमें से अधिकांश मरीज अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अस्पताल में केवल दो ही मरीज उपचाराधीन हैं। अन्य सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें