फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में रंगड़ों के हमले में तीन घायल

विज्ञापन
रंगड़ के हमले में घायल महिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत तुलाह के गांव चूल्ला में रंगड़ों के हमले में दो महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में भर्ती किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सायं पांच बजे के करीब चूल्ला गांव में खेतों में घास लाने जा रही दो महिलाओं और एक व्यक्ति पर अचानक रंगड़ों ने हमला कर दिया। इसमें सीता देवी (35) पत्नी संजीव कुमार, नमेश्व देवी (66) पत्नी सोहन सिंह और 65 वर्षीय गोपाल सिंह घायल हो गए।
ग्रामीणों और परिजनों ने सभी को लडभड़ोल अस्पताल पहुंचाया। डॉ. मनीषा वर्मा ने उपचार दिया है। डॉ. मनीषा वर्मा ने कहा कि रंगड़ों ने सिर और पीठ पर काटा है। प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें