सुंदरनगर-लेदा मार्ग पर जखेडू के पास शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फुट ढांक में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुंदरनगर से लेदा की ओर जा रही कार (एचपी 33सी-4783) जखेडू के पास अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा लुढ़की। इस हादसे में कार में सवार सतीश कुमार, शिवानी व केतन घायल हो गये। घायलों में केतन की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि सतीश कुमार व शिवानी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।