फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Fri, 19 Feb 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
पौंटा पंचायत के सुलपुर बही गांव में वीरवार देर शाम एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबियत खराब हो गई। उसके बाद परिजन उसे बलद्वाड़ा अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम अनिता कुमारी 26 पत्नी संजीव कुमार निवासी सुलपुर बही को वीरवार देरशाम पेट में दर्द हुआ। अंधेरे में उसने पेट दर्द की दवा की जगह कोई जहरीली दवा खा ली। कुछ ही देर बाद महिला की हालत खराब हो गई जिसे देख परिजन उसे बलद्वाड़ा अस्पताल ले गए। जहां एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला की करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक लड़का व एक लड़की थी। महिला का पति एक निजी बस में परिचालक तैनात है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें