फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी के आरोप में तीन धरे, सामान किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में 16 जनवरी की रात एक दुकान से लोहा, तांबा और एल्युमिनियम का सामान चुरा लिया गया था। इसमें शामिल तीन शातिरों को एक चारपहिया वाहन के साथ दबोचा है।
विज्ञापन

एएसआई अजय कुमार ने बताया कि बीते वीरवार रात एक से तीन बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसमें मंडी जिले के तीन शातिरों की संलिप्तता पाई गई है। मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में सुराग मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को चुराए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मंगल, सोनी निवासी भ्यूली और काला उर्फ रिंकू निवासी नेरचौक जिला मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने चोरी की वारदात को सुलझा लिया है। चोरी किया गया लोहा, तांबा और एल्युमिनियम का सामान भी बरामद कर लिया गया है। शनिवार को तीनों शातिरों को न्यायालय में पेश किया गया। यह चोरी दुकानदार अरशाद मोहम्मद की दुकान से की थी।
विज्ञापन

...
चोरी की एक वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ जारी है ताकि अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सके।
विज्ञापन

-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें