फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम धर्मपुर किए जाएं निलंबित : प्यार सिंह

विज्ञापन
धर्मपुर में चालक आत्महत्या मामले पर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। एचआरटीसी के धर्मपुर डिपो में तैनात चालक संजय कुमार की आत्महत्या के मामले को लेकर मजदूर यूनियनें भड़क गई हैं। शनिवार को एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आरएम धर्मपुर के निलंबन को लेकर ज्ञापन भेजा है। इससे पहले धर्मपुर बस अड्डे में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के सदस्यों ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अगुवाई में रोष रैली निकाली। इस दौरान आरएम धर्मपुर और डीएम मंडी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही आरएम धर्मपुर को शीघ्र निलंबित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धर्मपुर परिवहन डिपो में बतौर चालक पद पर तैनात संजय कुमार की जहरीले पदार्थ से मौत हुई है। मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मृतक ने आरएम धर्मपुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को लेकर सभी यूनियनों ने एकत्रित होकर प्रशासन को चेताया है कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि मृतक के परिवार की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएम धर्मपुर छोटी-छोटी बातों को लेकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करते थे। कहा कि जांच में कई बातें निकलकर सामने आई हैं, वे संदेह के घेरे में है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों और जनता में आक्रोश है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर को शीघ्र गिरफ्तार कर नौकरी से निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन ने मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी या किसी सेवानिवृत्त जज से करवाने की प्रदेश सरकार से मांग की है। इस मौके पर प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रभारी मंगतराम नेगी, महामंत्री हरीश पराशर, राज वर्मा, अनिल ठाकुर, अमृतलाल, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें