फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिलेभर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sun, 14 Jul 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिलेभर में शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की परीक्षा करवाई गई। इसमें हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या और बाल स्कूल में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सुबह और शाम के दो सत्रों में परीक्षा दी।
विज्ञापन

बाल स्कूल मंडी में सुबह के सत्र में 250 में से 227 ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी, जबकि 23 गैर हाजिर रहे। वहीं, कन्या स्कूल मंडी में सुबह के सत्र में 250 में से 232 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, इस केंद्र में सायं के सत्र में 276 में से 255 ने परीक्षा में भाग लिया और 21 गैर हाजिर रहे।
उधर, परीक्षा के दिन मौसम बेहतर होने के चलते अधिक संख्या में परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पहुंचे। केंद्रों में स्कूल शिक्षा बोर्ड की गाइड लाइन का पालन किया गया और पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा करवाई गई। कन्या स्कूल मंडी के प्रधानाचार्य अनिल कटोच और बाल स्कूल की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें