फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल बाजार में चोरों ने दो दुकानों से नकदी और सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉस्मेटिक शॉप और एक गिफ्ट सेंटर में हुई चोरी, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के मुख्य बाजार में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक कॉस्मेटिक शॉप और एक गिफ्ट सेंटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह घटना का पता चला।
कॉस्मेटिक दुकान के मालिक शिवम ने बताया कि वे पारिवारिक कारणों से शहर से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय दुकान के शटर का बाहरी कुंडा काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में जमकर उथल-पुथल मचाई और गल्ले में रखे 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके अलावा करीब 15 हजार रुपये के हार और 50 से 60 हजार रुपये मूल्य का सामान से भरा एक बड़ा कार्टन भी अपने साथ ले गए। गल्ले में पड़े कुछ खुले पैसे चोर वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन


वहीं, चोरों ने एक गिफ्ट सेंटर को भी निशाना बनाया। गिफ्ट सेंटर के मालिक मुनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 20 हजार रुपये गायब थे। इसके साथ ही चोर गल्ले में रखे जरूरी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोरी की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित दुकानदारों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सुराग जुटाने के लिए बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें