फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आज से दो दिन मंडी शहर में नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गर्मियों से निपटने को लेकर जल शक्ति विभाग ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पानी के टैंकों की सफाई के साथ क्लोरीन डालने और पेयजल की लीकेज रोकने के लिए पाइप की मरम्मत करवाई जा रही है। मंडी-सुंदरनगर बाईपास पर बन रही वेंडर मार्केट के कार्य से पहले यहां पेयजल के पाइपें शिफ्ट किए जा रहे हैं ताकि गर्मियों में शहरवासियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

पेयजल के पाइप बदलने और मरम्मत कार्य जल शक्ति विभाग रविवार से शुरू करेगा। सोमवार शाम तक काम पूरा करने की तैयारी है। इसके चलते रविवार को शाम और सोमवार को दिनभर आधे मंडी शहर और आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत मेन बाजार मंडी, बंगला मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय, रविनगर, सन्यारड़ी, थनेहड़ा मोहल्ला, टारना रोड, टारना मंदिर, मंगवाई, बाड़ी, मट, गणपति रोड, सैण, अस्पताल रोड, क्षेत्रीय अस्पताल, पैलेस-एक, जेल रोड, पंजेठी, तल्याहड़, ब्राधीवीर, चडयारा, रानीबाई, गेहरा, चांबी, जोला, पधियू, कैहनवाल रोड और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने गर्मियों को देखते हुए सभी सरकारी, निजी संस्थानों और जनता से पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है ताकि डायरिया जैसे मामले सामने न आएं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि गर्मियों के दिनों में जो टुल्लू पंप लगाएगा या जिनकी छत पर पानी की टंकी ओवरफ्लो रहेगी, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


...
बाईपास के पास वेंडर मार्केट को देखते हुए पेयजल पाइप बदले जा रहे हैं। इस कारण दो दिन पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। सभी को पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-राज कुमार सैणी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें