फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
टिहरा में चिट्टे के ​खिलाफ रैली के दौरान वि​भिन्न संगठनों के पदा​​धिकारी व सदस्य। 
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। चिट्टा और अन्य नशे के खिलाफ शनिवार को धाड़ता नशा मुक्ति अभियान समिति के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरा से लेकर बांदल रेस्ट हाउस तक पैदल यात्रा निकाली। इसमें वेटरन इंडिया पूर्व सैनिक संघ, महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति और अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जागरूकता मार्च का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी, वेटरन इंडिया के राज्य अध्यक्ष कैप्टन रमेश तपवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, ग्रयोह के प्रधान बक्शी राम, ज्ञान विज्ञान समिति के ऋत्विक ठाकुर ने किया। दो किलोमीटर के पैदल मार्च के बाद रेस्ट हाउस में आम सभा हुई।
आम सभा में भूपिंदर भूप्पी ने बताया कि नशे की समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है और युवा पीढ़ी इसके जाल में फंसती जा रही है। धाड़ता क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है और अभी तक कई युवा इसकी गिरफ्त में आए हैं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को खेलों में ज्यादा समय देने की बात कही ताकि वे शारीरिक तौर पर फिट रहें।
विज्ञापन

ढगवाणी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस अपनी ओर से पूरी ईमानदारी से चिट्टे के खिलाफ काम कर रही है, लेकिन लोगों के सहयोग के बिना पूर्ण रूप से सफलता नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि चिट्टा सप्लाई करने वालों की सूचना दें।
वेटरन इंडिया पूर्व सैनिक संघ के राज्य अध्यक्ष रमेश तपवाल ने कहा कि नशे के विरुद्ध छेड़े गए युद्ध में पूर्व सैनिक फाइटर की भूमिका निभाएंगे। साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नशे की सप्लाई बंद करने के लिए सरकार और पुलिस को योजना बना कर त्वरित कार्रवाई करनी होगी। ग्रयोह पंचायत के प्रधान बक्शी राम, महिला मंडल की प्रधान कमला देवी, सुमना देवी, किरणा देवी, सुनीता देवी, गीता देवी आदि ने भी अपने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि अगले चरण में सभी पंचायतों और गांवों में नशा मुक्ति के लिए निगरानी कमेटियां गठित की जाएंगी। नशा सप्लाई करने वालों की सूचना पुलिस को दी जाएगी। अपने स्तर पर भी इसकी रोकथाम के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और पहरा भी दिया जाएगा। आगामी 18 अप्रैल को नशे के खिलाफ मैराथन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें