फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फ्रेंड्स और क्षत्रिय एकादश में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट खेलता बल्लेबाज।
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में फ्रेंड्स इलेवन और क्षत्रिय इलेवन ने प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला सेमीफाइनल घट्टा इलेवन और फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया। घट्टा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों का स्कोर बनाया। अभिषेक ने मात्र 27 गेंदों में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से शानदार 71 रन बनाए। फ्रेंड्स इलेवन की ओर से हन्नी और विक्की ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी फ्रेंड्स इलेवन ने दो विकेट खो कर जीत के लिए जरूरी 92 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दूसरा सेमीफाइनल एसडीआरएफ इलेवन और क्षत्रिय एकादश के बीच खेला गया। क्षत्रिय इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। शकुन सैनी ने 36 रन तथा गंगा सिंह ने 31 रन बनाए। एसडीआरएफ की टीम 66 रन ही बना पाई। अनुज ने 25 रन बनाए। क्षत्रिय इलेवन की ओर से खुशहाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। क्षत्रिय इलेवन ने 48 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें