फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
मंडी में गुरू रविदास जयंती पर निकले नगर कीर्तन में भाग लेती संगत। संवाद - फोटो : तेल का सैंपल भरते खाद्य अ​​धिकारी।
विज्ञापन
मंडी। संत रविदास महाराज की 648वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाजारों में नगर कीर्तन निकाल कर रागी जत्थों और भजन मंडलियों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। आकर्षक झांकियां निकाल कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंडी शहर के सुहड़ा वार्ड स्थित रविदास पंचायत समिति की ओर से सुबह गुरुद्वारा में विभिन्न आयोजन किए। दोपहर बाद तीन बजे गुरुद्वारा से शहर में नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान मंडी शहर के आसपास ग्रामीण इलाकों की रविदास कमेटियों सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रविदास पंचायत कमेटी के प्रधान भाल चंद्र, गोपाल, रविंद्र रवि, हंस राज, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
...
जोगिंद्रनगर में ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

जोगिंद्रनगर/सरकाघाट (मंडी)। गुरु रविदास की जयंती पर मंगलवार को जोगिंद्रनगर में ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अनुयायियों ने गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गरोड़ू स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो बस अड्डा परिसर, पठानकोट चौक और पुलिस थाना चौक से होकर गुरुद्वारा परिसर पहुंची। लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, सुरेंद्र भाटिया, तेज सिंह ने बताया कि नेकी की राह दिखाने वाले संत रविदास सभी धर्मों के अनुयायियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। जोगिंद्रनगर शहर में शोभायात्रा के दौरान हाईवे जाम की समस्या भी पेश आई। ऐसे में संगत प्रमुखों ने खुद यातायात को व्यवस्थित करने के लिए अहम जिम्मेवारी निभाई। ढेलू, सेरी, आरठी, हराबाग और गरोड़ू मंदिरों में भजन-कीर्तन किया गया।
शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर सरकाघाट स्थित नबाही (घुलाणू )में नगर शोभायात्रा निकाली। कमेटी सदस्य बलदेव सिंह, सुहडू राम, राकेश कुमार, प्रेम सिंह, किशोरी लाल ने बताया कि जयंती अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें