फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जागर मरण गांव में पानी के लिए हाहाकार, लोग नाले के पानी से कर रहे गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से नहीं आ रही सप्लाई, जल शक्ति विभाग को भी दी शिकायत
विज्ञापन

गर्मी आते ही जल शक्ति विभाग के पर्याप्त पाने देने के दावों की खुल रही पोल
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज, लेकिन नहीं हुआ कुछ
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र के जागर मरण गांव में एक सप्ताह से ग्रामीण पेयजल को तरस गए हैं। हालात यह है कि ग्रामीण पेयजल भटक रहे हैं और नाले के पानी से ही गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में जल जनित रोग फैलाने का भी खतरा पैदा हो गया है। गांव के करीब 30 परिवार इधर-उधर जुगाड़ तंत्र के सहारे से पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के साथ जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी मौखिक शिकायत की है, लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक के साथ जल शक्ति विभाग के ग्रामीण इलाकों में भरपुर पेयजल मुहैया करवाने के दावों की हवा निकलती हुई नजर आ रही है। जागर मरण के ग्रामीणों में नेक राम, पवन, रोशन, शिवराम, संजय, सविता व अन्य ने बताया कि उनके गांव में एक सप्ताह से जल शक्ति विभाग की सप्लाई में पेयजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें दैनिक कार्य के साथ मवेशियों के लिए भी पानी मुहैया करवाना मुश्किल हो रहा है। गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल किल्लत आना शुरू हो गई, जबकि अभी तक पेयजल स्रोत भी सूखे नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी ग्रामीण इलाकों में पेयजल सप्लाई तरफ जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में उन्हें कई किमी पैदल चलकर पानी भरना पड़ रहा है। उधर, विभागीय कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
ग्रामीणों की शिकायत को लेकर एसडीओ और जेई को निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर होगी। पेयजल किल्लत क्यों है, इसका भी पता किया जाएगा।
-आरके सैणी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें