बलद्वाड़ा की समैला पंचायत के लोहारड़़ा शिव मंदिर में मुंह पर कपड़ा बांधेे चोरी करता शातिर। स्त
बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत समैला में लगातार दो दिन में दो मंदिरों के ताले तोड़कर शातिर नकदी और आभूषण चुरा ले गए। पहली घटना शुक्रवार रात प्राचीन शैलजा देवी मंदिर में हुई। शातिर पांच हजार की नकदी उड़ा ले गए। दूसरी घटना शनिवार रात्रि 2:58 बजे लोहरड़ा गांव के शिव मंदिर में हुई। शातिर दानपात्र से सात हजार की नकदी और 100 ग्राम चांदी के गहने ले उड़े।
प्राचीन शैलजा देवी मंदिर के साइड के गेट का ताला तोड़कर शातिर अंदर पहुंचे थे और दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी उड़ाई थी। यहां सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से पुलिस को शातिर का पता नहीं चल पाया है।
लोहरड़ा गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में सामने आया कि शनिवार रात्रि बारिश के बीच शातिर मुंह पर कपड़ा बांधे अंदर आया। सबसे पहले शातिर ने शिव मंदिर के साथ शनि देव के मंदिर के गेट का ताला तोड़ा। उसके बाद अंदर गया और दान पात्र को तोड़ कर नकदी उड़ा ली।
इसके बाद मुख्य मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़ा और दान पात्र को तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। घटना का पता रविवार सुबह छह बजे उस समय लगा जब मंदिर कमेटी के प्रधान रविंद्र कुमार मंदिर आए। रविंद्र ने बताया कि उन्होंने देखा कि मंदिर का गेट खुला है। दोनों दानपात्रों से करीब सात हजार की नकदी और 100 ग्राम चांदी के गहने चोरी हो गए हैं। इसके बाद तुरंत सूचना कमेटी के सदस्यों और पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज जुटाई। उधर, लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की घटना के बीच ग्रामीण सकते में हैं। जहां बारिश आफत बनी हुई है वहीं, शातिर मंदिरों को निशाना बन रहे हैं।
...
स्थानीय होने का शक, पुलिस कर रही जांच
शिव मंदिर में हुई चोरी करने वाला शातिर स्थानीय युवक हो सकता है। बारिश का फायदा उठाते हुए शातिर ने मध्य रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया। बलद्वाड़ा पुलिस थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि शातिर स्थानीय है या बाहरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पता लगा रही है। जल्द ही शातिरों को दबोच लिया जाएगा।
000