फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युवा शक्ति ने पोस्टरों में उकेरा देशभक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय डैहर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब और रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस उन्हें सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयकिरण, रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी प्रो. मीरा शर्मा और रोवर्स एंड रेंजर्स की नोडल अधिकारी प्रो. रीना देवी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. शिवानी चौधरी और डॉ. निशु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें