फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में बहने वाले नालों के पानी का अब होगा सदुपयोग

Wed, 24 Sep 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ग्रेविटी बेस्ड नालों में बह रहे पानी का अब जरूरत के समय सदुपयोग होगा। जल शक्ति विभाग इन नालों के पानी का भंडारण कर शहर में इसकी आपूर्ति करेगा। बिजली की खपत होने के कारण बावड़ियों के पानी का भंडारण कर इसकी आपूर्ति करने की योजना पर पानी फिर गया है। नगर निगम के सभागार में साधारण बैठक का आयोजन किया गया। सदर के विधायक अनिल शर्मा बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में तीन माह लगातार हुई भारी बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा कर इससे उबरने के उपायों पर मंथन किया। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि शहर में लिडार सर्वे पूरा हो गया है। अब प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। नदी-नालों के किनारे जमीन की निशानदेही की जा रही है। जिससे कि भविष्य में दोबारा शहर को आपदा का सामना न करना पड़े।
जेल के साथ खाली जमीन पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इसके अलावा मलोरी टनल से सब्जी मंडी सड़क के विस्तारीकरण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को अब सरकार को भेजा जाएगा। नगर निगम में पार्षदों के चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। मतदाता सूचियां बनाई जा रही हैं। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार समेत पार्षद व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सदर विधायक अनिल शर्मा ने ऊहल पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन वाले स्थान का जायजा लिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को लाइन की अलाइनमेंट बदलने के आदेश दिए। जिससे भविष्य में पाइपलाइन को क्षति न हो। उन्होंने बताया कि ऊहल पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त लाइन अब सुचारु कर दी गई है और मंडी शहर को पानी की उपलब्धता पूरी तरह से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें