फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वन भूमि पर बिना अनुमति सड़क बना दी, प्रधान के खिलाफ केस

Wed, 24 Sep 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज की पांडवशीला-रूशाड़ सड़क के निर्माण को लेकर नाचन वन प्रभाग क्षेत्र में वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई सराज वन रेंज ऑफिसर मोहिंद्र सिंह की ओर से पुलिस स्टेशन जंजैहली को दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत धर जरौल के प्रधान नरेश ठाकुर ने कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण शुरू किया।
इस दौरान वन संरक्षण अधिनियम, 1980 और भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 32 व 33, साथ ही भारतीय न्याय संहिता व ट्रेसपास अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार अवैध गतिविधि के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल हुआ जिससे वन भूमि पर अतिक्रमण व नुकसान पहुंचा। वन विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए पुलिस से मशीनरी जब्त करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रेंज ऑफिसर मोहिंद्र सिंह ने इसे वनों के लिए खतरा बताते हुए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया ताकि वन संपदा को और नुकसान से बचाया जा सके।
स्थानीय पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर ने एफआईआर को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि सड़क का निर्माण पहले से था, जो 30 जून की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने दावा किया कि नया निर्माण या अतिक्रमण नहीं हुआ बल्कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क को स्थानीय लोगों की मदद से दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग आपदाग्रस्त लोगों को धमकाने में लगे हैं।
उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और जंजैहली थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि पुलिस व वन विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें