फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गांव की संसद चुनी, पांच साल तय करेंगे पंचायत का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव प्रथम चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
विज्ञापन

जिले की 198 पंचायतों में हुए चुनाव, मिले नए प्रतिनिधि
जीत के बाद गांवों में जश्न और उम्मीदों का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम घोषित होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में नए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य चुन लिए गए हैं। गांव की सरकार के गठन के बाद अब आगामी पांच वर्षों तक यही प्रतिनिधि पंचायतों के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और स्थानीय मुद्दों की दिशा तय करेंगे। परिणाम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तो कहीं हार के कारण मायूसी छा गई। प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 198 पंचायतों में मतदान हुआ। जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के परिणाम 31 मई को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

सुबह से मतदान के बाद देरशा स्थित मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होते गए, समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों का गांवों में फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में कई पंचायतों में नए चेहरों को अवसर मिला है। युवाओं और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में चुनाव लड़कर जीत हासिल की और पंचायत नेतृत्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं कुछ पंचायतों में पुराने प्रतिनिधियों ने दोबारा जीत हासिल कर जनता का भरोसा कायम रखा। कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी रहा और हार-जीत का फैसला कुछ ही वोटों के अंतर से हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। प्रथम चरण के परिणाम आने के बाद अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पंचायत स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें